मधुमेह प्रबंधन Diabetes Care Patient Guide

इन्सुलिन कब और कैसे लगाएं?
Insulin Timing, Brands & Substitutes

कौन सा इन्सुलिन खाने से कितने मिनट पहले • कौन सा खाने से अलग • ब्रांड न मिले तो क्या करें

A complete bilingual guide on insulin timing relative to meals, Indian brand names by manufacturer, and safe alternatives when your brand is unavailable.

इन्सुलिन लगाने का सही समय बहुत महत्वपूर्ण है। गलत समय पर इन्सुलिन लगाने से खाने के बाद शुगर बहुत बढ़ सकती है, या खाने से पहले शुगर बहुत कम (हाइपोग्लाइसीमिया) हो सकती है। इस लेख में सभी प्रकार के इन्सुलिन, उनका समय, उनके ब्रांड और विकल्प दिए गए हैं।

The timing of insulin injection relative to meals is critical. Injecting too early or too late can cause dangerous sugar fluctuations. This guide explains every insulin type available in India — when to inject, which brands are interchangeable, and what to do if your brand is unavailable.

इन्सुलिन के प्रकार और सही समय  |  Types of Insulin & Correct Timing

अत्यन्त शीघ्र प्रभावी  |  Ultra-Rapid Acting

फियास्प / Fiasp (Fast-Acting Aspart)

खाने के तुरंत पहले — Just before eating
Generic NameBrand Name  ब्रांड नामManufacturerNote
Fast Aspart Fiasp
फियास्प
Novo Nordisk खाने से ठीक पहले, या शुरू होने के बाद भी लगा सकते हैं।
Can be given immediately before or even at start of meal.
तुरंत प्रभावी  |  Rapid-Acting Analogue

Lispro, Aspart, Glulisine

15 मिनट खाने से पहले — 15 min before meal
Generic NameBrand Name  ब्रांड नामManufacturer
Lispro (लिस्प्रो) Humalog
हयुमालोग
Eli Lilly
Aspart (ऐस्पार्ट) Novorapid
नोवोरैपिड
Novo Nordisk
Glulisine (ग्लूलायसीन) Apidra
एपिड्रा
Sanofi
शॉर्ट-एक्टिंग  |  Short-Acting (Regular / Soluble)

Regular Human Insulin (रेगुलर)

30 मिनट खाने से पहले — 30 min before meal
Generic NameBrand Name  ब्रांड नामManufacturer
Regular Human Insulin (रेगुलर ह्यूमन इन्सुलिन) Huminsulin R
हयुमइंसुलिन आर
Eli Lilly
Lupisulin R
ल्यूपीसुलिन आर
Eli Lilly / Lupin
Wosulin R
वोसुलिन आर
Wockhardt
Insugen R
इंसुजेन आर
Biocon
Insuman Rapid
इंसुमान रैपिड
Sanofi
Actrapid
एक्टारैपिड
Novo Nordisk
इंटरमीडिएट  |  Intermediate-Acting (NPH)

एन.पी.एच. Insulin (NPH / Isophane)

30 मिनट पहले या भोजन से अलग (सुबह/रात)

यह इन्सुलिन खाने से 30 मिनट पहले या भोजन से अलग सुबह और रात को भी लिया जा सकता है।
This can be given 30 min before a meal, or independently (morning/bedtime) irrespective of meals.

Generic NameBrand Name  ब्रांड नामManufacturer
NPH Human Insulin (एन.पी.एच.) Wosulin N
वोसुलिन एन
Wockhardt
Insulatard
इंसुलाटार्ड
Novo Nordisk
Huminsulin N
हयुमइंसुलिन एन
Eli Lilly
Insuman Basal
इंसुमान बेसल
Sanofi
Lupisulin N
ल्यूपीसुलिन एन
Eli Lilly / Lupin
Insugen N
इंसुजेन एन
Biocon
बेसल (लॉन्ग-एक्टिंग)  |  Long-Acting Basal

Glargine, Detemir, Degludec

खाने से कोई संबंध नहीं — Independent of meals

इन्हें दिन में एक या दो बार (सुबह और/या रात को) लगाएं। खाने से इनका कोई संबंध नहीं है। हर रोज़ एक ही समय पर लगाएं।
Give once or twice daily (morning and/or bedtime). These are completely independent of meals. Inject at a fixed time every day.

Generic NameBrand Name  ब्रांड नामManufacturerStrength
Glargine (ग्लार्जीन) Lantus
लैन्टस
Sanofi U-100
Toujeo
तुजियो
Sanofi U-300 ⚠️
Basalog
बेसालोग
Biocon U-100
Glaritus
ग्लेरिटस
Wockhardt U-100
Basaglar
बेसगलार
Eli Lilly U-100
Detemir (डेटीमीर) Levemir
लिवोमीर
Novo Nordisk U-100
Degludec (डेग्लूडेक) Tresiba
ट्रेसिबा
Novo Nordisk U-100 / U-200

⚠️ तुजियो (Toujeo) के बारे में महत्वपूर्ण बात:

तुजियो U-300 है, जबकि बाकी सभी ग्लार्जीन ब्रांड (लैन्टस, बेसालोग, ग्लेरिटस, बेसगलार) U-100 हैं। इसका अर्थ है कि तुजियो में प्रति मिलीलीटर 3 गुना अधिक इन्सुलिन होता है। इसलिए तुजियो को किसी अन्य ग्लार्जीन ब्रांड से सीधे नहीं बदलें बिना डॉक्टर की सलाह के।

Important: Toujeo is U-300 (300 units/mL), while all other Glargine brands (Lantus, Basalog, Glaritus, Basaglar) are U-100. Direct substitution without dose adjustment can cause severe hypoglycemia. Always consult your doctor before switching.

ब्रांड न मिले तो क्या करें?  |  What If Your Brand Is Unavailable?

भारत में एक ही प्रकार के इन्सुलिन के कई ब्रांड उपलब्ध हैं। यदि आपका इन्सुलिन किसी कारण से न मिले, तो आप उसी श्रेणी (category) का दूसरा ब्रांड उपयोग कर सकते हैं। नीचे दिए गए चार्ट से समझें कि कौन सा ब्रांड किसका विकल्प हो सकता है।

Multiple brands of the same insulin type are available in India. If your brand is unavailable, you can use another brand of the same category. The chart below shows safe alternatives within each category.

⚠️ ध्यान दें: इन्सुलिन बदलते समय मात्रा (dose) में बदलाव नहीं करें — एक ही dose की एक ही units रहती हैं। केवल Toujeo (U-300) और Tresiba U-200 के मामले में अपने डॉक्टर से अवश्य पूछें।

Note: When switching brands within the same category, the dose in units remains the same. No dose adjustment is needed unless switching from/to Toujeo U-300 or Tresiba U-200.

श्रेणी  |  Category आपका ब्रांड  |  Your Brand सुरक्षित विकल्प  |  Safe Alternatives नोट
Rapid-Acting
तुरंत प्रभावी
Humalog (Lispro)
Novorapid (Aspart)
Apidra (Glulisine)
इसी श्रेणी का कोई भी: Humalog, Novorapid, Apidra ये तीनों आपस में लगभग समान हैं। एक ही units रखें।
Regular (Short-Acting)
रेगुलर
Actrapid, Huminsulin R, Wosulin R, Insugen R, Insuman Rapid, Lupisulin R इनमें से कोई भी Regular इन्सुलिन सभी Regular Human Insulin हैं। समान units में बदलें।
NPH (Intermediate)
एन.पी.एच.
Insulatard, Huminsulin N, Wosulin N, Insugen N, Insuman Basal, Lupisulin N इनमें से कोई भी NPH इन्सुलिन सभी NPH इन्सुलिन हैं। समान units में बदलें।
Glargine U-100
ग्लार्जीन U-100
Lantus, Basalog, Glaritus, Basaglar Lantus, Basalog, Glaritus, Basaglar (कोई भी) ये सभी U-100 Glargine हैं। सीधे बदल सकते हैं।
Glargine U-300
ग्लार्जीन U-300
Toujeo ⚠️ डॉक्टर से पूछें — सीधे U-100 से न बदलें U-300 और U-100 में dose अलग होती है। स्वयं न बदलें।
Detemir
डेटीमीर
Levemir Glargine U-100 (डॉक्टर की सलाह पर) — dose adjust हो सकती है Detemir और Glargine एक ही generic नहीं हैं। डॉक्टर की सलाह लें।
Degludec
डेग्लूडेक
Tresiba Glargine U-100 (डॉक्टर की सलाह पर) Degludec अलग molecule है। बदलने पर डॉक्टर की सलाह आवश्यक।

याद रखने की मुख्य बातें  |  Key Points to Remember

1. खाने से 30 मिनट पहले: Regular (रेगुलर) इन्सुलिन (Actrapid, Huminsulin R, Wosulin R आदि) — इन्हें खाने से ठीक 30 मिनट पहले लगाएं।

1. Inject 30 minutes before meals: Regular Human Insulin — must be given exactly 30 min before eating.

2. खाने से 15 मिनट पहले: Rapid-Acting Analogues (Humalog, Novorapid, Apidra) — खाने से 15 मिनट पहले लगाएं। Fiasp को खाने से ठीक पहले या खाना शुरू होने पर भी लगा सकते हैं।

2. Inject 15 minutes before meals: Rapid-Acting Analogues — 15 min before eating. Fiasp can even be given at the start of the meal.

3. खाने से कोई संबंध नहीं: बेसल इन्सुलिन (Lantus, Toujeo, Basalog, Levemir, Tresiba) — ये दिन के एक निश्चित समय पर लगाएं, भले ही आपने खाना खाया हो या न खाया हो।

3. Completely independent of meals: All Basal insulins (Glargine, Detemir, Degludec) — inject at a fixed time every day regardless of food.

4. इन्सुलिन कभी बंद न करें: यदि कोई बीमारी है, उल्टी है, या खाना नहीं खा सकते, तो भी बेसल इन्सुलिन बंद न करें। Regular या Rapid इन्सुलिन के बारे में डॉक्टर से पूछें।

4. Never stop insulin on your own: During illness or when not eating, continue basal insulin. Consult your doctor about meal-time doses during illness.

नई तकनीक: सप्ताह में एक बार इन्सुलिन  |  Once-Weekly Basal Insulin

नई — सप्ताह में एक बार  |  Once-Weekly Basal

Insulin Icodec — Awiqli

खाने से कोई संबंध नहीं — सप्ताह में एक बार
Generic NameBrand Name  ब्रांड नामManufacturerFrequency
Insulin Icodec (इन्सुलिन आइकोडेक) Awiqli
अवीक्ली
Novo Nordisk सप्ताह में 1 बार
Once every 7 days

Awiqli (Icodec) कैसे काम करता है? | How It Works

साधारण बेसल इन्सुलिन हर रोज़ 365 बार लगाना पड़ता था। Awiqli (Insulin Icodec) एक सप्ताह में केवल एक बार लगाया जाता है — यानी साल में केवल 52 इंजेक्शन। यह रक्त में प्रोटीन से धीरे-धीरे जुड़कर पूरे सात दिनों तक एक समान इन्सुलिन छोड़ता रहता है।

Traditional daily basal insulin required 365 injections per year. Insulin Icodec (Awiqli) cuts this to just 52 per year — one injection per week. It binds slowly to blood proteins, releasing steady insulin over the full seven days.

💉 Administration (कैसे लगाएं)

  • पेट, जांघ या ऊपरी बांह में त्वचा के नीचे (subcutaneous)
  • Injected subcutaneously — abdomen, thigh, or upper arm
  • हर सप्ताह एक ही दिन को लगाएं (जैसे हर सोमवार)
  • Inject on the same day every week (e.g., every Monday)

📋 For Whom (किसके लिए)

  • केवल टाइप 2 मधुमेह के वयस्क मरीजों के लिए
  • Adults with Type 2 Diabetes only
  • जो पहले से बेसल इन्सुलिन या मौखिक दवाएं ले रहे हों
  • Those already on daily basal insulin or oral medications

⏰ खुराक छूट जाए तो? | Missed Dose

4 दिन के अंदर याद आए: तुरंत लगाएं और अगले सप्ताह का दिन उसी के अनुसार तय करें।

Within 4 days: Take it as soon as remembered and shift the weekly schedule accordingly.

4 दिन बाद याद आए: वह खुराक छोड़ दें, अगले निर्धारित दिन पर ही लगाएं।

After 4 days: Skip the missed dose and wait until the next scheduled injection day.

⚠️ सावधानियां | Safety

  • हाइपोग्लाइसीमिया (शुगर का गिरना) — रोज़ वाले बेसल इन्सुलिन जितना ही खतरा
  • Hypoglycemia risk similar to daily basal insulin
  • यह खाने वाला इन्सुलिन नहीं है — Rapid या Regular की जगह नहीं लेता
  • Does not replace mealtime insulin if required
  • केवल डॉक्टर के परामर्श से शुरू करें
  • Requires medical supervision — prescription only

Daily Basal से Weekly Insulin में बदलने पर: दैनिक बेसल इन्सुलिन से Awiqli पर जाने के लिए खुराक की गणना (dose conversion) डॉक्टर द्वारा की जाती है। यह स्वयं न करें — पहले सप्ताह में शुगर अधिक बारीकी से जांचनी होती है।

Transitioning from daily basal insulin: The weekly dose is calculated by your doctor based on your previous total daily dose. Self-switching is unsafe. Closer glucose monitoring is required during the first week of transition.

Medical Disclaimer: This guide is for educational purposes only. Insulin doses and brands should always be managed by your treating endocrinologist or physician. Do not switch insulin brands or adjust doses without consulting your doctor.

अस्वीकरण: यह जानकारी शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है। इन्सुलिन की मात्रा और ब्रांड हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह से बदलें।