Diabetes can reduce blood flow to the feet and damage the nerves (neuropathy), meaning you might not feel a cut or blister. A small, unnoticed injury can quickly become a serious ulcer or infection. Prevention is entirely possible with a simple daily routine.
मधुमेह पैरों में खून का दौरा कम कर सकता है और नसों को नुकसान (न्यूरोपैथी) पहुँचा सकता है, जिससे कटने या छिलने पर दर्द महसूस नहीं होता। एक छोटी सी चोट बड़ा घाव बन सकती है। लेकिन थोड़ी सी देखभाल से इससे पूरी तरह बचा जा सकता है।
Figure 1 — Foot Care: Dos and Don'ts
👞 Dos / क्या करें
- Wash your feet daily with lukewarm water and mild soap.रोज़ गुनगुने पानी और हल्के साबुन से पैर धोएँ।
- Dry feet well, especially between the toes.पैरों को अच्छी तरह सुखाएँ, खास तौर पर उंगलियों के बीच।
- Keep skin soft with lotion (but do not put lotion between toes).त्वचा को मुलायम रखने के लिए लोशन लगाएँ (लेकिन उंगलियों के बीच नहीं)।
- Inspect your feet daily for cuts, blisters, redness, swelling, or nail problems.रोज़ पैरों को चेक करें कि कहीं कट, छाले, लालिमा या सूजन तो नहीं है।
- Cut toenails straight across and file the edges.नाखूनों को सीधा काटें और किनारों को फाइल करें।
- Wear shoes that fit well — not too tight, not too loose.ऐसे जूते पहनें जो न ज़्यादा तंग हों, न बहुत ढीले।
- Before wearing, shake out shoes to check for pebbles or objects inside.जूते पहनने से पहले उन्हें झाड़ लें ताकि अंदर कोई कंकड़ न हो।
🚫 Don'ts / क्या न करें
- Do not wash feet with hot water.पैरों को बहुत गर्म पानी से न धोएँ।
- Do not walk barefoot — inside or outside.नंगे पैर बिल्कुल न चलें — न घर के अंदर, न बाहर।
- Do not wear shoes without socks.बिना मोज़े के जूते न पहनें।
- Do not put lotion between toes (it can cause fungal infection).उंगलियों के बीच लोशन न लगाएँ (इससे फंगस हो सकता है)।
- Do not cut corns or calluses yourself. See a doctor.पैरों के गट्टे या सख्त त्वचा को खुद न काटें।
- Do not use chemical agents or corn plasters.कॉर्न प्लास्टर या किसी केमिकल का इस्तेमाल पैरों पर न करें।
- Do not wear tight socks or socks with tight elastic bands.तंग मोज़े या कड़क इलास्टिक वाले मोज़े न पहनें।
Table 1 — Long-Term Complications & Prevention
Over years, high blood sugar damages blood vessels throughout the body. Early detection through regular testing can prevent permanent damage.
लंबे समय तक शुगर बढ़ने से शरीर की खून की नलियों को नुकसान होता है। समय पर जाँच कराने से इस नुकसान को रोका जा सकता है।
| Complication अंग और जटिलता |
Early Symptoms शुरुआती लक्षण |
Investigations / Tests ज़रूरी जाँच |
Prevention / Precautions बचाव के उपाय |
|---|---|---|---|
| EYE (Retinopathy) आँखें (रेटिनोपैथी) |
Usually no symptoms early on, blurry vision later शुरू में कोई लक्षण नहीं, बाद में धुंधलापन |
Fundus examination (by an eye doctor) फंडस जाँच (आँखों के डॉक्टर द्वारा) |
Keep sugar and BP in target. Have eyes checked annually. शुगर और BP कंट्रोल रखें। हर साल आँखों की जाँच कराएँ। |
| KIDNEY (Nephropathy) किडनी (नेफ्रोपैथी) |
Swelling of feet/face, weakness पैरों या चेहरे पर सूजन, कमज़ोरी |
Microalbuminuria test, serum creatinine माइक्रोएल्बुमिन और क्रिएटिनिन टेस्ट |
Strict BP control < 130/80. Stop smoking. Annual kidney tests. BP को 130/80 से कम रखें। धूम्रपान छोड़ें। हर साल टेस्ट कराएँ। |
| NERVE (Neuropathy) नसें (न्यूरोपैथी) |
Tingling, numbness, burning pain in feet पैरों में झुनझुनी, सुन्नपन या जलन |
Monofilament test, Tuning fork test पैरों की संवेदनशीलता की जाँच |
Good glucose control. Follow the daily foot care dos and don'ts. शुगर कंट्रोल रखें। पैरों की देखभाल के नियमों का पालन करें। |
| HEART / BRAIN (Macrovascular) हृदय / दिमाग (हार्ट अटैक, स्ट्रोक) |
Chest pain, shortness of breath, dizziness सीने में दर्द, साँस फूलना, चक्कर आना |
ECG, Lipid profile (cholesterol) ECG, लिपिड प्रोफाइल (कोलेस्ट्रॉल टेस्ट) |
Control cholesterol. Low saturated fat diet. Daily exercise. कोलेस्ट्रॉल कम रखें। कम फैट वाला खाना खाएँ। रोज़ व्यायाम करें। |
